Bikaner Bikaner District Rajasthan

सामूहिक एकासना तप एवं सात सामायिक की साधना

????????????????????????????????????

सामूहिक एकासना तप एवं सात सामायिक की साधना
बीकानेर। राजेश मुनि के सान्निध्य में बीकानेर नगर सहित बाहर से आए सैकड़ों श्रावक-श्राविकाओं ने सामूहिक एकासना तप एवं सात सामायिक की साधना की। इसके साथ ही सेवा सदन में आयोजित विशेष सत्र में चरित्र आत्माओं के सान्निध्य में विशेष कार्यशाला का आयोजन हुआ, जिसमें श्रावक-श्राविकाओं ने सहभागिता निभाई। कन्हैयालाल बैद सहित अनेक पदाधिकारियों तथा समता युवा संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विभिन्न व्यवस्थाओं का जिम्मा संभाला। अमित गोलछा ने बताया कि शांति देवी बेगानी ने भी एकासना तप एवं सामायिक की साधना की। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने चातुर्मास के दौरान आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *