

‘द यूनिवर्सल टूथ’ की 18 पुस्तकों का हुआ विमोचन
बीकानेर। सुगन महाराज के उपासरे में उपाध्याय प्रवर मनीत प्रभ सागर म.सा. द्वारा रचित ‘द यूनिवर्सल टूथ’ की 18 पुस्तकों का विमोचन साध्वी मुक्ताजंनाश्री म.सा. आदि ठाणा के सान्निध्य में किया गया। अनिल सुराणा एवं विक्रम सिंह भुगड़ी ने बताया कि इन 18 पुस्तकों का प्रकाशन जैसलमेर में आयोजित चादर महोत्सव के दौरान गच्छाधिपति जी के कर कमलों से हुआ था। अब इन पुस्तकों के सेट को घर-घर पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि ‘द यूनिवर्सल टूथ’ का यह संग्रह जीवन को समझने और उसे सार्थक ढंग से जीने की सुंदर दृष्टि प्रदान करता है।
