Bikaner Bikaner District India Jaipur Rajasthan Sports

बीकानेर के कराटे खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 18 पदक जीतकर लौटे

बीकानेर के कराटे खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 18 पदक जीतकर लौटे
बीकानेर। पंजाब के मलोट में 22 से 23 अगस्त तक आयोजित 5वीं इंटर स्टेट गोजुरियू कराटे प्रतियोगिता में बीकानेर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले एवं राजस्थान का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से करीब 350 खिलाड़ियों ने भाग लिया। बीकानेर स्थित वी.ए. मार्शल आर्ट एकेडमी के 9 खिलाड़ियों ने सेंसेई विवेक अग्रवाल के मार्गदर्शन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 18 पदक अपने नाम किए। इनमें 12 स्वर्ण, 3 रजत एवं 3 कांस्य पदक शामिल हैं। एकेडमी के अध्यक्ष आशीष गर्ग ने बताया कि प्रतियोगिता की विभिन्न स्पर्धाओं में व्रतिका स्वामी, भव्या जोशी एवं युवांश खुराना ने दो-दो स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं पायल शर्मा, तेजस पंवार एवं कुणाल सुथार ने एक-एक स्वर्ण और रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आरव अग्रवाल, आदर्श सुथार एवं जियांश गहलोत ने एक-एक स्वर्ण एवं कांस्य पदक हासिल किया। डॉ. अर्पिता गुप्ता ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *