

26 अगस्त को बीकानेर आएंगे विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय समन्वयक ओझा
बीकानेर। विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय समन्वयक सुशील ओझा 26 अगस्त को बीकानेर प्रवास पर रहेंगे। उनके बीकानेर आगमन को लेकर विप्र फाउंडेशन की संगठनात्मक बैठक प्रदेश अध्यक्ष धनसुख सारस्वत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, विस्तार तथा राज्य सरकार द्वारा फाउंडेशन को आवंटित भूमि से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश चूरा ने बताया कि बीकानेर आगमन पर सुशील ओझा का स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ओझा के प्रवास से संगठन के कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन मिलेगा तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर दिशा तय की जाएगी। फाउंडेशन के सचिव भंवर पुरोहित ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा विप्र फाउंडेशन को सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों के विस्तार के लिए आवंटित भूमि के संबंध में सुशील ओझा मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। बैठक में भूमि से संबंधित विभिन्न पहलुओं के साथ संगठन की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में महिला प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकला आचार्य, पंकज पीपलवा, सुभाष जोशी, दिनेश कुमार व्यास, दीपक हर्ष, अमित व्यास, अश्विनी शर्मा सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
