Bikaner Bikaner District India Jaipur Rajasthan

साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में नेशनल एडवेंचर फाउंडेशन की अहम भूमिका

साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में नेशनल एडवेंचर फाउंडेशन की अहम भूमिका
बीकानेर। नेशनल एडवेंचर फाउंडेशन की कार्यकारिणी एवं वार्षिक साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रमन धवन ने की। इसमें देशभर से फाउंडेशन के प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया तथा संगठन की गतिविधियों और आगामी योजनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर डॉ. सुषमा बिस्सा ने कहा कि नेशनल एडवेंचर फाउंडेशन देशभर के युवाओं को साहसिक गतिविधियों से जोड़ने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं में साहस, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना विकसित करने के लिए साहसिक गतिविधियों का विस्तार किया जाना आवश्यक है। उन्होंने फाउंडेशन की गतिविधियों को देश के अधिक से अधिक क्षेत्रों तक पहुंचाने पर जोर दिया। बैठक में के.के. वर्मा ने गत वर्ष की गतिविधियों एवं कार्यों का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस दौरान फाउंडेशन की उपलब्धियों, संचालित गतिविधियों तथा भविष्य की कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान रणजीत एवं स्मिता को ब्रिगेडियर ज्ञान सिंह अवार्ड प्रदान किया गया। उपस्थित प्रतिनिधियों ने साहसिक गतिविधियों के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की। बैठक में रोहिताश्व बिस्सा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए फाउंडेशन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने युवाओं को साहसिक गतिविधियों से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *