Bikaner Bikaner District Rajasthan

तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम बीकानेर के अध्यक्ष बने छलाणी

तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम बीकानेर के अध्यक्ष बने छलाणी
बीकानेर। तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम (टीपीएफ) का 19वां राष्ट्रीय अधिवेशन लाडनूं में आयोजित हुआ। अधिवेशन में देशभर से 650 से अधिक प्रोफेशनल्स ने भाग लिया। इस दौरान संगठन की विभिन्न गतिविधियों, उपलब्धियों एवं आगामी कार्ययोजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। अधिवेशन में तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम बीकानेर के लिए रतन लाल छलाणी को पुनः अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं राकेश चौरड़िया को कन्वीनर की जिम्मेदारी सौंपी गई। दोनों पदाधिकारियों के मनोनयन पर टीपीएफ के सदस्यों, शुभचिंतकों एवं समाज के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अजीत संचेती ने बताया कि लाडनूं में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर से बड़ी संख्या में प्रोफेशनल्स की सहभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *