Bikaner Bikaner District Rajasthan

विप्र फाउंडेशन की युवा प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

विप्र फाउंडेशन की युवा प्रदेश कार्यकारिणी घोषित
बीकानेर। विप्र फाउंडेशन जॉन 1-बी की युवा प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। संगठन को अधिक सशक्त, सक्रिय एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से युवा कार्यकर्ताओं को विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। धनसुख सारस्वत एवं मुकेश रामपुरा के आदेशानुसार तथा प्रदेश प्रभारी सुनील मिश्र की अनुशंसा पर युवा प्रदेश अध्यक्ष दीपक शर्मा एवं युवा प्रदेश संगठन महामंत्री भरत शर्मा के अनुमोदन के बाद वर्ष की युवा प्रदेश कार्यकारिणी में नियुक्तियों की घोषणा की गई। घोषित कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर हेमेंद्र पारीक, कामकांत शर्मा, वेद प्रकाश तिवाड़ी, राजू पारीक क्रोनया, भगवती प्रसाद शर्मा एवं अक्षय गौतम को नियुक्त किया गया है। सचिव पद पर दीपक कौशिक, मनोज शर्मा, केशव महर्षि, श्याम शर्मा, पवन शर्मा, पीयूष भूषण शर्मा, अनुज शर्मा, अरुण कल्ला एवं भागीरथ तावनिया को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सह सचिव पद पर आदित्य राजपुरोहित, सावन पाईवाल, मनोहर चोमाल, विकास शर्मा एवं प्रदीप शर्मा को नियुक्त किया गया है। खेल प्रकोष्ठ संयोजक पद पर भैरुरतन ओझा, सह संयोजक पद पर यशवर्धन राजपुरोहित, प्रदेश प्रवक्ता पद पर मदन मिश्र, मीडिया प्रभारी पद पर पवन चोटिया तथा मीडिया सह प्रभारी पद पर श्रीप्रकाश उपाध्याय को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सुरेंद्र तिवाड़ी, सुशील जोशी एवं दिनेश शर्मा को शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *