

श्री पीपावंशीय राजपूत महासभा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित
बीकानेर। श्री पीपावंशीय राजपूत महासभा ने नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने तथा समाजहित के कार्यों को गति देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट रावल प्रतापसिंह, राष्ट्रीय सचिव पिंटू प्रताप सिंह तंवर एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कैलाश सिंह गोहिल नोखा की सहमति से सर्वसम्मति से पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। घोषित कार्यकारिणी में कीरतासर के कैलाश सिंह चौहान को जिलाध्यक्ष, नापासर के नवल सिंह दहिया को जिला उपाध्यक्ष, मनीष सिंह कच्छावा को जिला सचिव, शेर सिंह कच्छावा को जिला मीडिया प्रभारी तथा डॉ. रोहित सिंह दहिया को जिला संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं जिला सह संगठन मंत्री के पद पर भी नियुक्ति की गई है।
