

खाटू श्याम मंदिर में सजा अर्धनारीश्वर स्वरूप, चढ़ाई सात फीट लंबी राखी
बीकानेर। सावन माह की पुत्रदा एकादशी के अवसर पर खाटू श्याम मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर श्री श्याम बाबा का विशेष श्रृंगार किया गया, वहीं भोलेनाथ का अर्धनारीश्वर स्वरूप में मनमोहक श्रृंगार आकर्षण का केंद्र रहा। उमाशंकर सोनी एवं मनीष सोनी द्वारा भगवान शिव का अर्धनारीश्वर स्वरूप में विशेष श्रृंगार किया गया। भगवान शिव के इस मनमोहक स्वरूप के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह रहा। वहीं दीपशिखा विजयवर्गीय द्वारा श्री श्याम बाबा को सात फीट लंबी विशेष राखी अर्पित की गई। मंदिर में इस दौरान श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।
