Bikaner Bikaner District India Jaipur Rajasthan

कौशिक का बार एसोसिएशन ने किया स्वागत

कौशिक का बार एसोसिएशन ने किया स्वागत
बीकानेर। बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चुनाव में पहली बार सदस्य निर्वाचित होकर बीकानेर पहुंचने पर अधिवक्ता अंजली कौशिक का बार एसोसिएशन की ओर से स्वागत किया गया। बार एसोसिएशन अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने कौशिक का शॉल एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित ने कहा कि बार काउंसिल ऑफ राजस्थान में अंजली कौशिक के निर्वाचन से बीकानेर को एक और मजबूत प्रतिनिधित्व प्राप्त हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कौशिक अधिवक्ताओं के हितों को मजबूती से उठाएंगी। कार्यक्रम में कुलदीप कुमार शर्मा, हेमंत सिंह चौहान, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा, मनीष गौड़, वरिष्ठ अधिवक्ता बच्छराज कोठारी, सतपाल साहू, जगदीश शर्मा, विमला सारोलिया, रविकांत वर्मा, सुरेंद्रपाल शर्मा, कुलदीप शर्मा, मिलाप धत्तरवाल, मांगीलाल भादू, भंवर विश्नोई सहित बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, वरिष्ठ अधिवक्तागण एवं बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *