

आचार्य वेणीदास वंशजों का सामूहिक शिव पूजन 22 अगस्त को
बीकानेर। श्री वेणीदास आचार्य के समस्त वंशजों एवं परिवारजनों के सामूहिक शिव पूजन एवं महाप्रसाद का आयोजन 22 अगस्त को महानंद तलाई स्थित श्री रामेश्वरनाथ शिव मंदिर में श्रद्धापूर्वक किया जाएगा। सावन मास की इस पारंपरिक धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में आचार्य समाज के स्वजातीय बंधु एवं परिवारजन शामिल होंगे। कार्यक्रम के तहत शाम 4 बजे से सामूहिक शिव पूजन प्रारंभ होगा। पूजन विधि पंडित नथमल पुरोहित के सानिध्य में संपन्न होगी। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में महानंद ट्रस्ट, धरणीधर ट्रस्ट, रघुनाथ ट्रस्ट, ज्योतिषी आचार्य ट्रस्ट एवं आचार्य पोकर पोता ट्रस्ट की सहभागिता रहेगी। आयोजन को लेकर ट्रस्टियों एवं आयोजन से जुड़े सदस्यों द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। अधिक से अधिक स्वजातीय बंधुओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को ट्रस्टियों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क कर परिवारजनों को आयोजन का निमंत्रण दिया। इ
