

रामदेवरा श्रद्धालुओं के लिए न्यू डाली सेवा समिति लगाएगी सेवा शिविर
बीकानेर। रामदेवरा जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से न्यू डाली सेवा समिति फोटोग्राफर संघ की ओर से सेवा शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर की तैयारियों के तहत समिति के कार्यालय का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर रवि शेखर, मदन मेघवाल, अशोक अग्रवाल, प्रीतम सुथार एवं रामरतन धारणिया सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान समिति के सदस्यों ने विश्व फोटोग्राफी दिवस भी मनाया। समिति की ओर से बताया गया कि 9 से 14 सितंबर 2026 तक दियातरा से करीब तीन किलोमीटर पहले सेवा शिविर लगाया जाएगा। शिविर में रामदेवरा जाने वाले श्रद्धालुओं को आवश्यक सेवा एवं सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।
