

डूडी की पुण्यतिथि पर सर्वधर्म सभा आयोजित
बीकानेर। नोखा के जेठाराम डूडी की 32वीं पुण्यतिथि पर जाट धर्मशाला परिसर स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर सर्वधर्म सभा, पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न जाति-समुदायों के लोगों ने स्वर्गीय जेठाराम डूडी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। नोखा विधायक सुशीला डूडी ने परिजनों की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की तथा स्वर्गीय जेठाराम डूडी की प्रतिमा का पूजन एवं वंदन किया। उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा के साथ रामेश्वर डूडी को भी श्रद्धापूर्वक नमन किया। सर्वधर्म सभा में रामेश्वरानंद महाराज, गजेंद्र सिंह सांखला, बिशनाराम, लक्ष्मण कड़वासरा, सुशीला सींवर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
