Bikaner Bikaner District India Jaipur Rajasthan

गंगेश्वर पार्श्वनाथ जिनालय में वार्षिक ध्वजा उत्सव, 22 अगस्त को भरेगा मेला

गंगेश्वर पार्श्वनाथ जिनालय में वार्षिक ध्वजा उत्सव, 22 अगस्त को भरेगा मेला
बीकानेर। शिवबाड़ी स्थित गंगेश्वर पार्श्वनाथ जिनालय में सुगन महाराज का उपासरा ट्रस्ट के तत्वावधान में सकलश्री संघ के सहयोग से वार्षिक ध्वजा उत्सव श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया। इस दौरान मंत्रोच्चार एवं भक्ति गीतों के साथ पूजा-अर्चना की गई तथा मंदिर की ध्वजाएं बदली गईं। साध्वी मुक्तांजनाश्री आदि ठाणा-5 के सान्निध्य एवं मनोज भाई हरण के नेतृत्व में गंगेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर में 18 अभिषेक, 17 भेदी पूजा एवं वार्षिक ध्वजा का आयोजन किया गया। इसके पश्चात स्वधर्मी भक्ति का आयोजन हुआ। आयोजकों ने बताया कि शिवबाड़ी के अधिष्ठाता स्वामी विमर्शानंद गिरि के सान्निध्य में 22 अगस्त को वार्षिक मेला भरेगा। मेले को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है और आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *