Bikaner Bikaner District India Jaipur Rajasthan

राजस्थान के नेताओं को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में दायित्व मिलने पर जताई खुशी

राजस्थान के नेताओं को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में दायित्व मिलने पर जताई खुशी
बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय टीम में राजस्थान के वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने खुशी व्यक्त की। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पंचारिया ने कहा कि वसुंधरा राजे सिंधिया को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सतीश पूनिया को राष्ट्रीय महामंत्री, राजेश मंगल को राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष तथा मन्नालाल रावत को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के वरिष्ठ नेताओं को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना प्रदेश भाजपा के लिए गौरव का विषय है। इस अवसर पर मनीष सोनी, दिलीप सिंह राजपुरोहित, तोलाराम कूकणा, कैलाश विश्नोई, जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़ सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *