

अग्रवाल बने बीकानेर किराना मर्चेंट एसोसिएशन के निर्विरोध अध्यक्ष
बीकानेर। बीकानेर किराना मर्चेंट एसोसिएशन के स्नेह मिलन समारोह में शंकर लाल अग्रवाल को एसोसिएशन का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। समारोह में उपस्थित व्यापारियों एवं एसोसिएशन के सदस्यों ने सर्वसम्मति से अग्रवाल को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी ने शंकर लाल अग्रवाल का अभिनंदन किया। इस अवसर पर संजय जैन, जेठमल बोथरा, राजू नागौरी, विजय सिंह बैद, कमल बैगानी, अमित पुगलिया, गणेश बोथरा, महावीर नाहटा, राजेन्द्र गोलछा सहित अन्य व्यापारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
