Bikaner Bikaner District India Jaipur Rajasthan

अग्रवाल समाज चेतना समिति के सावन मेले का हुआ समापन

अग्रवाल समाज चेतना समिति के सावन मेले का हुआ समापन
बीकानेर। अग्रवाल समाज चेतना समिति की ओर से आयोजित सावन मेले का समापन हुआ। मेले में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया तथा विभिन्न स्टॉलों पर खरीदारी के साथ मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया। डॉ. विजयश्री ने बताया कि मेले में कुल 50 स्टॉल लगाए गए थे। इनमें गोमूत्र से निर्मित उत्पाद, आयुर्वेदिक सामग्री तथा गोबर से तैयार पर्यावरण हितैषी उत्पाद विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। मेले के माध्यम से लोगों को पारंपरिक एवं पर्यावरण अनुकूल उत्पादों की जानकारी भी मिली। समापन समारोह में डॉ. रितिका डॉ. सोनिया गुप्ता, डॉ. निकेता गुप्ता, श्रीमती निकिता बंसल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर उमा अग्रवाल की भी उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *