

सामाजिक सेवा और जन-जागरूकता के लिए शर्मा को राज्य स्तरीय सम्मान
बीकानेर। 15 अगस्त को राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित होने वाले सुधीश कुमार शर्मा की वर्षों की सामाजिक सेवा, जन-जागरूकता, नागरिक सहभागिता एवं राष्ट्र के प्रति समर्पित कार्यों को पहचान मिली है। सुधीश शर्मा ने कहा कि किसी भी व्यवस्था की कमियां गिनाना आसान है, लेकिन समाधान का हिस्सा बनना ही सच्ची नागरिक जिम्मेदारी है। इसी विचार ने उन्हें और उनके साथियों को निरंतर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव केवल अपेक्षाओं से नहीं, बल्कि सक्रिय सहभागिता और जिम्मेदारी निभाने से संभव है। वर्षों से जन-जागरूकता एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में किए गए प्रयासों को राज्य स्तरीय सम्मान के रूप में मिली यह पहचान उनके लिए प्रेरणादायी है।
