Bikaner Bikaner District Rajasthan

रिफ्रेशर प्रशिक्षण शुरू

रिफ्रेशर प्रशिक्षण शुरू
बीकानेर। श्री गुरु जंभेश्वर सेवा संस्थान की ओर से नाबार्ड द्वारा प्रायोजित लाइवलीहुड एंड एंटरप्राइज डेवलपमेंट प्रोग्राम (एलईडीपी) के तहत वैज्ञानिक बकरी पालन विषय पर दो दिवसीय रिफ्रेशर ट्रेनिंग कार्यक्रम जालवाली गांव में शुरू हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पन्नालाल ने की। नवीन कुमार साहू एवं डॉ. अशोक कुमार यादव संयुक्त मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर अरविंद चाहर, धर्मपाल बिश्नोई सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अरविंद चाहर ने बताया कि एलईडीपी को केवल एक बार की ट्रेनिंग के रूप में नहीं, बल्कि संपूर्ण आजीविका पैकेज के रूप में तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के साथ-साथ उद्यम संचालन, वित्तीय प्रबंधन और बाजार से जुड़ी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना है। पन्नालाल ने कहा कि बैंक किसी छोटे पशुधन उद्यम को वित्तीय सहायता देने से पहले मुख्य रूप से दो बातों पर ध्यान देते हैं—तकनीकी दक्षता और ऋण चुकाने का अनुशासन। उन्होंने कहा कि सही रिकॉर्ड रखने वाले प्रशिक्षित किसान बैंक शाखा में अपने उद्यम के लिए अधिक मजबूत मामला प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को अपने सभी वित्तीय लेन-देन बैंक खाते के माध्यम से करने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही, बकरी पालन इकाई के लिए ऋण लेने में किसी प्रकार की कठिनाई होने पर लीड बैंक कार्यालय से संपर्क करने की सलाह दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *