Bikaner Bikaner District Rajasthan साहित्य एवं कला

परवीन शाकिर अवार्ड-2026 समारोह 16 अगस्त को

परवीन शाकिर अवार्ड-2026 समारोह 16 अगस्त को
बीकानेर। बज़्मे वली संस्था की ओर से आगामी 16 अगस्त को नागरी भण्डार स्थित नरेन्द्र सिंह ऑडिटोरियम में ‘सय्यदा परवीन शाकिर अवार्ड-2026’ समारोह एवं कवि सम्मेलन-मुशायरे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में साहित्य और शायरी के माध्यम से भाषाई अपनत्व, भाईचारे एवं साझा संस्कृति को मजबूत करने की भावना को केंद्र में रखा जाएगा। शायर इस्हाक गौरी ‘शफ़क’ ने बताया कि प्रसिद्ध शायरा परवीन शाकिर की स्मृति में स्थापित ‘सय्यदा परवीन शाकिर अवार्ड’ का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर भाषाई सौहार्द, आपसी भाईचारे तथा साझा सांस्कृतिक विरासत को और अधिक प्रगाढ़ करना है। इसी उद्देश्य के तहत इस वर्ष बीकानेर की चार प्रतिभाओं को सय्यदा परवीन शाकिर अवार्ड-2026 से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समारोह में साहित्यकार कमल रंगा, इसरार हसन कादरी, शायरा कौसर भुट्टो तथा गुलाम मुस्तफा को सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह के साथ कवि सम्मेलन एवं मुशायरा भी आयोजित होगा, जिसमें साहित्य और शायरी की विविध विधाओं के माध्यम से सांझी संस्कृति, प्रेम, भाईचारे और मानवीय संवेदनाओं के स्वर मुखर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *