Bikaner Bikaner District Rajasthan

हरियाली अमावस्या पर डेहरू माता मंदिर में विशेष श्रृंगार व पौधरोपण

हरियाली अमावस्या पर डेहरू माता मंदिर में विशेष श्रृंगार व पौधरोपण
बीकानेर। हरियाली अमावस्या के अवसर पर डेहरू माता मंदिर में धार्मिक एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुजारी अनिल पुरोहित के सानिध्य में पवन पुरोहित एवं लक्ष्मीचंद पुरोहित द्वारा माता जी का विशेष श्रृंगार किया गया। इस दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर समिति के अध्यक्ष ने बताया कि हरियाली अमावस्या के अवसर पर मंदिर परिसर में सघन पौधरोपण अभियान भी चलाया गया। समिति सदस्य रामरतन पुरोहित एवं नवरत्न पुरोहित के नेतृत्व में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। समाजसेवी भंवर पुरोहित ने बताया कि मंदिर परिसर को हराभरा बनाने के उद्देश्य से पौधरोपण अभियान निरंतर जारी है तथा लगाए गए पौधों की देखभाल भी की जा रही है। इस अवसर पर श्याम पुरोहित के सानिध्य में निराश्रित पशुओं के लिए लापसी का वितरण किया गया। विकास पुरोहित, मुकेश पुरोहित, सतीश पुरोहित, विकास ओझा, रमेश पुरोहित सहित मंदिर समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने सेवा कार्य में सहयोग किया। धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण और जीव सेवा के इस आयोजन की श्रद्धालुओं ने सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *