

टैली अकाउंटिंग का निःशुल्क प्रशिक्षण, 7 अगस्त तक करें आवेदन
बीकानेर। युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से रोटरी क्लब बीकानेर द्वारा संचालित रोटरी स्किल डेवलपमेंट सेंटर के तहत टैली अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर का निःशुल्क त्रैमासिक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। रोटरी क्लब के प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को टैली अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया जाएगा, जिससे उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हो सकें। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र 7 अगस्त तक रोटरी क्लब, बीकानेर में जमा करवा सकते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं से इस निःशुल्क प्रशिक्षण का लाभ उठाने की अपील की।
