

स्वरांजलि कार्यक्रम में डॉ. मुरारी शर्मा और स्व. हुसैन खां सिसोदिया को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
बीकानेर। संगीत शिक्षण संस्थान एवं बागेश्वरी साहित्य कला एवं सांस्कृतिक विरासत संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में संगीत मनीषी डॉ. मुरारी शर्मा एवं स्व. हुसैन खां सिसोदिया की स्मृति में स्वरांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलाकारों ने शास्त्रीय गायन की मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से दोनों विभूतियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अशफाक कादरी ने कहा कि डॉ. मुरारी शर्मा ने शास्त्रीय गायन, वादन एवं नृत्य साधना के माध्यम से अपना संपूर्ण जीवन भारतीय संगीत को समर्पित किया। वहीं राजाराम स्वर्णकार ने कहा कि संगीत की नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना ही डॉ. मुरारी शर्मा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर डॉ. नासिर जैदी, जुगल किशोर पुरोहित, स्वप्न कुमार भक्ता, रूद्रप्रताप सिंह, डॉ. चन्द्रशेखर सांवरिया, भगवान दास कटारिया, अब्दुल शकूर, पंकज मलिक, बी.डी. कटारिया, शकूर सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए दोनों दिवंगत संगीत साधकों के योगदान को याद किया।
