Bikaner Bikaner District Rajasthan

प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा में आयुषी आचार्य ने हासिल की राज्य में प्रथम रैंक

प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा में आयुषी आचार्य ने हासिल की राज्य में प्रथम रैंक
बीकानेर। कृषि विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए आयोजित प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा-2026 में बीकानेर की प्रतिभाशाली छात्रा आयुषी आचार्य ने जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग विषय में राज्य स्तर पर प्रथम रैंक प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय द्वारा 27 जून को आयोजित इस प्रवेश परीक्षा के परिणाम में आयुषी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। इससे पहले भी आयुषी आचार्य ने सरदार कृषि नगर दांतीवाड़ा कृषि विश्वविद्यालय, पालनपुर (गुजरात) में आयोजित कृषि स्नातकोत्तर परीक्षा (2023-2025) में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की छात्रा के रूप में जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *