Bikaner Bikaner District Rajasthan

ट्रोमा सेंटर व फोरलेन हाईवे की मांग को लेकर 18 गांवों में जनसंपर्क

ट्रोमा सेंटर व फोरलेन हाईवे की मांग को लेकर 18 गांवों में जनसंपर्क
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ में ट्रोमा सेंटर का निर्माण कार्य शुरू करवाने तथा श्रीडूंगरगढ़–बीकानेर हाईवे को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर हरिराम बाना ने बुधवार को 18 गांवों में जनसंपर्क सभाएं आयोजित कीं। इस दौरान उन्होंने युवाओं और ग्रामीणों से 5 अगस्त को उपखंड मुख्यालय पर प्रस्तावित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की। सभाओं को संबोधित करते हुए बाना ने दुर्घटनाओं के बाद सबसे पहले मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य करने वाली आपणों गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के सेवादारों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यदि ट्रोमा सेंटर की सेवाएं शुरू हो जाती हैं तो इन स्वयंसेवकों के अथक प्रयासों से घायलों का समय पर उपचार संभव होगा और अनेक लोगों की जान बचाई जा सकेगी। इस अभियान के तहत ऊपनी, कल्याणसर पुराना, कल्याणसर नया, बापेऊ, सोनियासर गोदारान, सोनियासर मीठिया, सोनियासर शिवदान सिंह, सोनियासर ऊंचाईड़ा, सोनियासर गोगलियान, राजेडू, लिखमीसर दिखनादा, लिखमीसर उत्तरादा, सांवतसर, टेऊ, सूडसर, देराजसर, गोपालसर, दुलचासर और कोटासर सहित विभिन्न गांवों में सभाएं आयोजित की गईं।
इस अवसर पर जगराम बाना, सोहन महिया, भगवाननाथ कलवानियां, सुभाष, नारायण डूडी, बुधराम गांधी, लालचंद कड़वासरा, डूंगर सिंवर, बीरबल साईं, नरेंद्र धतरवाल, शंकर नायक, बाबूलाल गोदारा, गणेश खिलेरी, मनोज गोदारा, नदीम एडिटर, नीरू चौधरी, पप्पू गोदारा और अजय बाना सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *