

सुमेरू भजनों ने बांधा समां, श्रद्धालु भक्ति में हुए सराबोर
बीकानेर। आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा आयोजित भजन उत्सव में सुमेरू भजन गायक जितेन्द्र सारस्वत ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत भजनों पर उपस्थित श्रद्धालु पूरी तरह श्रद्धा और भक्ति में डूबे नजर आए। आयोजन की जानकारी देते हुए गिरिराज खैरीवाल ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु पूजा के साथ हुआ। इसके बाद भजन उत्सव में भक्तिमय वातावरण बन गया और श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ भक्ति में लीन रहे। इस अवसर पर भव्या कट्टा एवं इंद्र कुमार का अभिनंदन भी किया गया। कार्यक्रम में राजकुमार भटनगर, साधना सारस्वत, रवि कथूरिया, राजेश मुंजाल, राकेश छाजेड़, प्रकाश शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
