Bikaner Bikaner District Rajasthan

श्रीडूंगरगढ़ में ट्रॉमा सेंटर और फोरलेन की मांग तेज, 5 अगस्त को होगा प्रदर्शन

श्रीडूंगरगढ़ में ट्रॉमा सेंटर और फोरलेन की मांग तेज, 5 अगस्त को होगा प्रदर्शन
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ में तीन वर्षों से लंबित ट्रॉमा सेंटर निर्माण और श्रीडूंगरगढ़-बीकानेर हाईवे को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर जनआंदोलन तेज हो गया है। क्षेत्र के 11 गांवों के ग्रामीणों और युवाओं ने हरिराम बाना के नेतृत्व में आह्वान रथ के समक्ष दोनों मांगों को लेकर जोरदार समर्थन जताया। हरिराम बाना ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने और हाईवे को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर 5 अगस्त को श्रीडूंगरगढ़ में प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। आह्वान रथ यात्रा की शुरुआत पूनरासर स्थित बालाजी महाराज के दर्शन एवं धोक लगाकर की गई। इसके बाद रथ पूनरासर, मानकरासर, बिंझासर, लोढ़ेरा, गुसांईसर बड़ा, डेलवां, लाधड़िया, उदासर, बिरमसर, जालबसर और धोलिया सहित विभिन्न गांवों में पहुंचा, जहां ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक स्वागत करते हुए आंदोलन को अपना समर्थन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *