Bikaner Bikaner District Rajasthan

विद्यार्थियों ने उदासर व रिडमलसर पुरोहितान में किया वृहद पौधारोपण

विद्यार्थियों ने उदासर व रिडमलसर पुरोहितान में किया वृहद पौधारोपण
बीकानेर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे की प्रेरणा से महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय (एमजीएसयू) द्वारा 26 जुलाई से 10 अगस्त तक चलाए जा रहे पौधारोपण अभियान के तहत गोद लिए गए गांव उदासर एवं रिडमलसर पुरोहितान में विद्यार्थियों ने वृहद स्तर पर पौधारोपण किया। डॉ. गौतम मेघवंशी, डॉ. संतोष कंवर शेखावत एवं डॉ. प्रगति सोबती के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों ने ग्रामीण क्षेत्रों में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा ग्रामवासियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण के लिए जागरूक किया। मीडिया प्रभारी उमेश शर्मा ने बताया कि मनोज दीक्षित ने विद्यार्थियों और ग्रामीणों से पौधारोपण को जनभागीदारी का अभियान बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर श्यामवीर सिंह, रामस्वरूप महरिया, राजेन्द्र देपन, आलोक बिश्नोई सहित अनेक ग्रामीणों ने पौधारोपण अभियान में सक्रिय सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *