

कूडो मार्शल आर्ट का जिला स्तरीय ट्रेनिंग कैम्प सम्पन्न, 200 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया भाग
बीकानेर। कूडो मार्शल आर्ट सोसाइटी के तत्वावधान में पीएसटी मार्शल आर्ट एकेडमी में कूडो (जापानी मिक्स्ड कॉम्बैट स्पोर्ट्स) का जिला स्तरीय ट्रेनिंग कैम्प आयोजित किया गया। कैम्प में जिले के विभिन्न स्कूलों एवं ओपन वर्ग के 200 से अधिक छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों ने भाग लिया। सोसाइटी की सोनिका सैन ने बताया कि कैम्प के दौरान कूडो प्रशिक्षक रेन्शी प्रीतम सैन ने खिलाड़ियों को खेल की विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। इसमें थ्रो की विभिन्न तकनीकें, ग्रैपलिंग तथा ग्राउंड फाइट की स्किल्स का अभ्यास कराया गया। नगेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर अतिथियों ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर सतीश परिहार, शालिनी जैन और रित्विक सेठिया सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
