Bikaner Bikaner District Rajasthan

गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत निकली रैली, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत निकली रैली, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
बीकानेर। गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत सोमवार को करणी सिंह स्टेडियम से जिला कलक्ट्रेट तक गौभक्तों ने रैली निकालकर केंद्र सरकार तक अपनी मांगें पहुंचाने के लिए जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम दिया गया। इस दौरान 11 लाख संकल्प पत्र भी प्रशासन को सौंपे गए।
अभियान का नेतृत्व सरजूदास महाराज ने किया। रैली के दौरान श्रीकृष्ण नाम संकीर्तन के साथ बड़ी संख्या में गौभक्त शामिल हुए। सरजूदास महाराज ने बताया कि अभियान की प्रमुख मांगों में गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने, गोसेवा मंत्रालय का गठन करने तथा देशभर में गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग शामिल है। विशोकानंद भारती ने कहा कि यदि गौवंश की रक्षा नहीं की गई तो यह समाज और संस्कृति दोनों के लिए गंभीर चुनौती बन सकता है। इस अवसर पर शंकरपुरी बाबा, अमरीश पुरी बाबा, अरविन्द आनंद, ध्याननाथ महाराज, फूलगिरि बाबा, बृहस्पतगिरि बाबा, पन्नानाथ महाराज, सुभाषगिरि महाराज, नरेन्द्रनाथ महाराज सहित अनेक संत-महात्माओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *