


बीकानेर। शहर के मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार में बुधवार को एक नई शुरुआत हुई। गोकुल सर्किल, नत्थूसर गेट के बाहर स्थित मां भगवती एनएक्स मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी तथा विशिष्ट अतिथि बीकानेर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पुरोहित ने फीता काटकर शोरूम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर शोरूम में उपलब्ध नवीनतम स्मार्टफोन, स्मार्ट गैजेट्स, मोबाइल एक्सेसरीज़ एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला का अवलोकन किया गया। संचालकों बताया कि ग्राहकों को एक ही स्थान पर गुणवत्तापूर्ण उत्पाद, प्रतिस्पर्धी कीमतें और बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। शोरूम संचालक भानुप्रताप आचार्य ने अतिथियों का स्वागत करते हुए जुगल राठी एवं अजय पुरोहित का अभिनंदन एवं सम्मान किया। उन्होंने कहा कि मां भगवती एनएक्स का उद्देश्य ग्राहकों को आधुनिक तकनीक से जुड़े उत्पादों के साथ विश्वसनीय सेवा प्रदान करना है। उद्घाटन समारोह में अश्विनी कुमार रंगा, गौरीशंकर आचार्य, दुर्गाशंकर आचार्य, किशोर पुरोहित सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, व्यापारी एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।
