Bikaner Bikaner District Rajasthan

डॉ. जयंत स्वामी ने ASRB-ICAR NET 2025 उत्तीर्ण कर बढ़ाया बीकानेर का मान

डॉ. जयंत स्वामी ने ASRB-ICAR NET 2025 उत्तीर्ण कर बढ़ाया बीकानेर का मान
बीकानेर। जिले के युवा डॉ. जयंत स्वामी ने कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल (ASRB), कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित ASRB-ICAR NET 2025 परीक्षा उत्तीर्ण कर बीकानेर का नाम गौरवान्वित किया है। इस उल्लेखनीय सफलता के साथ डॉ. स्वामी ने वेटरनरी पब्लिक हेल्थ (Veterinary Public Health) विषय में व्याख्याता एवं सहायक प्रोफेसर पद के लिए राष्ट्रीय पात्रता प्राप्त कर ली है। डॉ. जयंत स्वामी की इस उपलब्धि पर उनके परिवार, शुभचिंतकों तथा समाज के गणमान्य लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *