Bikaner Bikaner District Rajasthan

गोयल को ‘सत्य-स्मृति सम्मान’ से किया सम्मानित

गोयल को ‘सत्य-स्मृति सम्मान’ से किया सम्मानित
बीकानेर। समाज सेवा एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अधिकारी अविनाश गोयल को स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय सत्य नारायण पारीक की जयंती के अवसर पर ‘सत्य-स्मृति सम्मान’ से सम्मानित किया गया। के.के. पारीक ने बताया कि स्वर्गीय सत्य नारायण पारीक की स्मृति में प्रतिवर्ष उनकी जयंती पर यह सम्मान समाज सेवा एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है। समारोह में अविनाश गोयल को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आर.के. शर्मा, लता गोयल, सुमन पारीक, आर.के. वर्मा, एस.के. सोनी, आर.पी. बालेचा, विनोद कुमार, वी.पी. पाहुजा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *