

विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु छात्र क्लबों का शुभारंभ
बीकानेर। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से छात्र क्लबों का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. अर्पिता गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर उन्हें समाज के प्रति जिम्मेदार एवं प्रेरणादायी नागरिक बनाने का प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्र क्लबों के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने, नेतृत्व कौशल विकसित करने तथा विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर वंशिता पारीक, मीनाक्षी शर्मा, पूजा शर्मा, हेमाक्षी वर्मा, राधा कनोजिया, ईशानवी, कुमकुम गौड़ सहित अन्य उपस्थित रहे।
