Bikaner Bikaner District Rajasthan

वन विभाग की कार्रवाई के विरोध में होगा प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

वन विभाग की कार्रवाई के विरोध में पूगल में होगा प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन
बीकानेर। पूगल क्षेत्र में वन विभाग एवं बॉर्डर क्लीन अभियान के तहत गरीब किसानों और ग्रामीणों के मकानों को तोड़े जाने की कार्रवाई के विरोध में गोविन्दराम मेघवाल के नेतृत्व में होने वाले प्रदर्शन एवं सभा की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजेंद्र जांगू ने बताया कि पिछले एक माह से अंतरराष्ट्रीय सीमा से पूगल तक करीब 50 किलोमीटर क्षेत्र में वन विभाग के नाम पर गरीब किसानों और ग्रामीणों के मकानों को तोड़ा जा रहा है। इससे पूरे क्षेत्र में भय और असंतोष का माहौल बना हुआ है। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई के विरोध में किसान, मजदूर एवं आमजन अंबेडकर भवन, पूगल में एकत्रित होकर पैदल मार्च करते हुए एसडीएम कार्यालय तक प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद सभा आयोजित की जाएगी तथा मुख्यमंत्री, राजस्थान सरकार के नाम संबोधित ज्ञापन उपखंड कार्यालय में सौंपा जाएगा। बैठक में नाजू खां खेरूवाला, श्यामू खां गंगाजली, अब्दुल्ला गंगाजली, महमूद खां गंगाजली, हजारी महाराज, मुकेश बजाज सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *