Bikaner Bikaner District Rajasthan

दोस्ती से सेवा के संकल्प के साथ दो दिवसीय अधिवेशन व कार्यशाला का शुभारंभ

दोस्ती से सेवा के संकल्प के साथ दो दिवसीय अधिवेशन व कार्यशाला का शुभारंभ
बीकानेर। भीनासर स्थित ओसवाल पंचायती भवन में आयोजित दो दिवसीय अधिवेशन एवं कार्यशाला का शुभारंभ शनिवार को हुआ। कार्यक्रम के प्रथम दिन मुख्य अतिथि महावीर इंटरनेशनल के अनिल जैन ने कहा कि समाज में अधिक से अधिक लोगों तक सेवा का लाभ पहुंचाने के लिए सेवा कार्यों का दायरा बढ़ाना समय की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए अधिवेशन का विषय ‘दोस्ती से सेवा’ रखा गया है। विशिष्ट वक्ता टोडरमल चौपड़ा ने कहा कि पहली बार एक अभिनव प्रयोग के तहत विभिन्न सेवा संस्थाओं को एक मंच पर लाकर उनकी कार्यशैली और अनुभवों को साझा करने का प्रयास किया गया है। इससे संस्थाओं के बीच समन्वय बढ़ेगा और सेवा कार्यों का विस्तार होगा। उन्होंने कहा कि यदि सभी संस्थाएं मिलकर समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएंगी तो निश्चित रूप से अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सकेगी। कार्यक्रम में राजेन्द्र सिंह राठौड़, सुरेन्द्र बद्धानी, रिद्धकरण सेठिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *