

रोटरी क्लब में एसी-फ्रिज रिपेयरिंग का निशुल्क प्रशिक्षण, आवेदन शुरू
बीकानेर। रोटरी क्लब बीकानेर द्वारा संचालित रोटरी स्किल डेवलपमेंट सेंटर के तहत युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से एसी एवं फ्रिज रिपेयरिंग का निशुल्क त्रैमासिक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का नया बैच अगस्त माह के द्वितीय सप्ताह से शुरू होने का प्रस्ताव है। प्रशिक्षण के लिए इच्छुक युवाओं से अग्रिम आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन पत्र रोटरी क्लब, सादुलगंज में उपलब्ध हैं। आयोजकों ने अधिक से अधिक युवाओं से इस निशुल्क प्रशिक्षण का लाभ उठाने की अपील की है।
