

19 जुलाई को होगा स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान 2026 का आयोजन
बीकानेर। स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की ओर से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की स्मृति में स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान 2026 का आयोजन 19 जुलाई (रविवार) को महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम, नागरी भंडार में किया जाएगा।पूनम मोदी एवं राजीव मित्तल ने बताया कि फकीरचंद मोदी की स्मृति में राजस्थानी, हिंदी और उर्दू साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा एवं शफ़ीक अहमद वारसी को स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान 2026 से सम्मानित किया जाएगा। समारोह में साहित्य, कला एवं संस्कृति जगत से जुड़े अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहेंगे।
