

लंबित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर इंटर्न चिकित्सकों ने सौंपा ज्ञापन
बीकानेर। ऑल राजस्थान इंटर्न डॉक्टर्स एसोसिएशन के बैनर तले सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज, बीकानेर के इंटर्न चिकित्सकों ने अपनी विभिन्न लंबित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर डॉ. सुरेन्द्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में इंटर्न चिकित्सकों ने बताया कि वर्तमान बैच का स्टाइपेंड देय होने के बावजूद समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने स्टाइपेंड का नियमित रूप से निर्धारित तिथि पर भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि इंटर्न चिकित्सकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर डॉ. विकास सहारण, डॉ. दिव्या चाहर, डॉ. कोमल शर्मा, डॉ. कालिंदी सारस्वत, डॉ. हिमानी चौधरी तथा डॉ. विकास गुर्जर सहित अन्य इंटर्न चिकित्सक उपस्थित रहे।
