Bikaner Bikaner District Rajasthan स्वास्थ्य जागरूकता

पीबीएम अस्पताल में जल्द शुरू होगा प्रधानमंत्री दिव्याशा–वयोश्री केंद्र, दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण

पीबीएम अस्पताल में जल्द शुरू होगा प्रधानमंत्री दिव्याशा–वयोश्री केंद्र, दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
बीकानेर। दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को जीवन सहायक उपकरण सुलभ और व्यवस्थित रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बीकानेर में जल्द ही प्रधानमंत्री दिव्याशा–वयोश्री केंद्र (PMD-VK) की शुरुआत की जाएगी। यह केंद्र भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अधीन भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) के माध्यम से पीबीएम अस्पताल में संचालित होगा। केंद्र की स्थापना से पूर्व पीबीएम अस्पताल में संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एस.पी. मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र कुमार वर्मा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एल.डी. पंवार, पुनीत नोवाल, हरीश कुमार तथा ललित कुमार ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संयुक्त निदेशक एल.डी. पंवार ने बताया कि प्रधानमंत्री दिव्याशा–वयोश्री केंद्र के माध्यम से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की एडीप (ADIP) योजना के तहत पात्र दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, स्मार्टफोन, कृत्रिम हाथ-पैर, कैलिपर सहित अन्य सहायक उपकरण निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। इसी प्रकार राष्ट्रीय वयोश्री योजना (RVY) के अंतर्गत पात्र वरिष्ठ नागरिकों को व्हीलचेयर, कमर एवं घुटने के बेल्ट, श्रवण यंत्र, वॉकर, छड़ी तथा अन्य आवश्यक जीवन सहायक उपकरण निःशुल्क प्रदान किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *