Bikaner District Jaipur Rajasthan

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना का शंखनाद

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना का शंखनाद
बीकानेर जयपुर। देवस्थान विभाग की सबसे महत्वाकांक्षी और लोकप्रिय ‘वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026’ का आगाज हो गया। योजना के तहत श्रद्धालुओं को लेकर पहली स्पेशल ट्रेन जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन से रामेश्वरम और मदुरै के लिए रवाना हुई। इस विशेष ट्रेन को देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने हरी झंडी दिखाकर और रिबन काटकर रवाना किया। यह ट्रेन 15 जुलाई को रामेश्वरम पहुंचेगी, जहां एक दिन का ठहराव होगा। अगले दिन सभी यात्रियों कोट्रेन से मदुरई लाया जाएगा, जहां सभी को मीनाक्षी मंदिर के दर्शन करवाए जाएंगे। उसके उपरांत ट्रेन पुन: रवाना होकर 20 जुलाई को जयपुर पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *