Bikaner Bikaner District Rajasthan

सेना भर्ती ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा के परिणाम की घोषणा

सेना भर्ती ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा के परिणाम की घोषणा
बीकानेर। मुख्यालय भर्ती क्षेत्र, राजस्थान ने भर्ती वर्ष 2027 के लिए 12 जुलाई 2026 को सेना भर्ती ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा के परिणामो की घोषणा की गई। यह परीक्षा 01 जून से 12 जून 2026 तक अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी), अग्निवीर (तकनीकी), अग्निवीर (कार्यालय सहायक/स्टोर कीपर तकनीकी), अग्निवीर (ट्रेडसमैन) 10वी और 8वी पास, अग्निवीर सामान्य ड्यूटी (महिला सेना पुलिस)। सैनिक तकनीकी (एनए/एनए चिकित्सा), सिपाही फार्मा, हवलदार शिक्षा (सूचना और तकनीक/ साइबर, सूचनात्मक कार्यवाही और भाषाविद) और जूनियर कमीशन अधिकारी धार्मिक शिक्षक के पदों के लिए आयोजित की गयी थी।
भर्ती वर्ष 2027 के लिए पहली रैली जुलाई 2026 में सेना भर्ती कार्यालय, कोटा द्वारा उदयपुर में भर्ती रैली के साथ शुरू होगी। इसके अलावा, सभी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है की भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और स्वचालित है और चयन पूरी तरह से योग्यता के आधार पर होता है। इसलिए, उम्मीदवारों को दलालों के शिकार होने के प्रति आगाह किया जाता है और उन्हें किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को अपने व्यक्तिगत दस्तावेज नहीं सौपे और साथ ही, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है की वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या संपर्क की सूचना तुरंत नजदीकी भर्ती कार्यालय या स्थानीय सैन्य अधिकारियो को दे। उम्मीदवारों को सतर्क रहने और ईमानदारी और आत्मविश्वास के साथ भर्ती रैली में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *