Bikaner Bikaner District Rajasthan

सेवा प्रकल्प कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को वितरित किया फर्नीचर

सेवा प्रकल्प कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को वितरित किया फर्नीचर
बीकानेर। रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर रॉयल्स ने प्रदीप पाराशर के बीकानेर प्रवास के दौरान विभिन्न सेवा प्रकल्पों एवं बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक का आयोजन किया। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य और संगठनात्मक विकास से जुड़े कार्यों के साथ आगामी वर्ष की कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सोंगिरी कुएं के पास स्थित राजकीय कन्या विद्यालय में छात्राओं को फर्नीचर वितरण से हुई। हेमंत आसोपा के सहयोग से आयोजित इस सेवा प्रकल्प में डीजीई प्रदीप पाराशर ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किया गया प्रत्येक योगदान समाज के भविष्य को मजबूत बनाता है। इस अवसर पर विपिन लड्ढा, सुरेंद्र जोशी, देवेंद्र सिंह, ऋषि धामू, अश्विनी मखीचा सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *