Bikaner Bikaner District Rajasthan

सारड़ा ने सीए फाउंडेशन में ऑल इंडिया 19वीं रैंक हासिल की


बीकानेर। शहर की युवा प्रतिभा कुंज निर्मल सारड़ा ने सीए फाउंडेशन-2026 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय स्तर पर 19वीं रैंक प्राप्त की है। इस उपलब्धि से उन्होंने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे बीकानेर का नाम भी गौरवान्वित किया है। जगदीश प्रसाद सारड़ा ने बताया कि कुंज ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और लगन के साथ परीक्षा की तैयारी की। उनकी मेहनत का परिणाम रहा कि उन्होंने देशभर में 19वीं रैंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कुंज की इस उल्लेखनीय सफलता पर परिजनों, शुभचिंतकों और समाज के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *