Bikaner Bikaner District Rajasthan

सरजूदास महाराज का अभिनंदन

सरजूदास महाराज का अभिनंदन
बीकानेर। वैद्य नाई मसालची समशूता प्राइवेट ट्रस्ट की ओर से संत सरजूदास महाराज का सम्मान एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाराज का शॉल, दुपट्टा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। अपने संबोधन में सरजूदास महाराज ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए समाज से उन्हें नशे से दूर रखने के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने गौमाता को राष्ट्रीय माता घोषित किए जाने की आवश्यकता पर भी बल दिया तथा 27 जुलाई को आयोजित होने वाले सम्मेलन में समाज के प्रत्येक वर्ग से अधिकाधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। कार्यक्रम में विनोद सेन, किशन परिहार, मनोज कुमार परिहार, शेखर राठौड़, मनमोहन सेन, दीपक परिहार, अशोक सेन, धनराज मारू सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *