Bikaner Bikaner District Rajasthan स्वास्थ्य जागरूकता

चिकित्सा शिविर में मरीजों की जांच, सीपीआर प्रशिक्षण भी दिया गया

चिकित्सा शिविर में मरीजों की जांच, सीपीआर प्रशिक्षण भी दिया गया
बीकानेर। रोटरी क्लब के तत्वावधान में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा निःशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाकर विशेषज्ञों से चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया। क्लब के सचिव कुनाल कोचर ने बताया कि शिविर में कार्डियोलॉजी (हृदय रोग), ऑर्थोपेडिक (हड्डी एवं जोड़ रोग) तथा रेस्पिरेटरी (श्वसन रोग) विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने आधुनिक उपकरणों की सहायता से मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श प्रदान किया। इसके साथ ही आमजन को आपातकालीन परिस्थितियों में जीवनरक्षक सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। शिविर में क्लब अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता सहित शशिमोहन मूंधड़ा, राजेश चूरा, मनमोहन कल्याणी, अनिल माहेश्वरी, सुनील सारड़ा, अमित चोपड़ा, दिनेश आचार्य, विजय हर्ष, जगमोहन मोदी, राजेंद्र बोथरा, राजेंद्र सोनावत, सत्यनारायण राठी, किशन मूंधड़ा, श्याम जोशी, आर.पी. बलेचा, शंकरलाल सोनी, मोहन सुराणा, तरुण मोहता, मनीष तापड़िया, विकास केली, मुकेश कुलारिया, मुकेश बजाज, मनीष सोनी, श्यामसुन्दर सोनी, पंकज अग्रवाल, देवेंद्र तंवर, सुशील शर्मा, विकास सिरोहिया, तरुण सामसूखा सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *