Bikaner Bikaner District Rajasthan स्वास्थ्य जागरूकता

रोटरी क्लब कल लगाएगा निःशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जांच शिविर

रोटरी क्लब कल लगाएगा निःशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जांच शिविर
बीकानेर। रोटरी क्लब के तत्वावधान में शनिवार को रोटरी भवन में निःशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया जाएगा। क्लब के सचिव कुणाल कोचर ने बताया कि शिविर में कार्डियोलॉजी (हृदय रोग), ऑर्थोपेडिक (हड्डी एवं जोड़ रोग) तथा रेस्पिरेटरी (श्वसन रोग) विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम सेवाएं देगी। आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की सहायता से स्वास्थ्य परीक्षण के बाद मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *