Bikaner Bikaner District Rajasthan

108 जरूरतमंद परिवारों को बांटी राशन किट

108 जरूरतमंद परिवारों को बांटी राशन किट
बीकानेर। संत सरजूदास महाराज का जन्मदिवस धर्म, सेवा और जनकल्याण के विविध कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गौसेवा, वृक्षारोपण, सुंदरकांड पाठ तथा जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री वितरण जैसे सेवा कार्य आयोजित किए गए। महाराज ने सियाराम गौशाला, पिंजरापोल गौशाला एवं गंगा जुबली गौशाला में गौसेवा की। आश्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड का सामूहिक पाठ किया तथा महाआरती में भाग लिया। इस अवसर पर सरजूदास महाराज ने कहा कि विशेष अवसरों को सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के लिए प्रेरणादायी बनाना चाहिए। कार्यक्रम के तहत 108 जरूरतमंद परिवारों को लगभग 15 दिनों के उपयोग की राशन सामग्री से युक्त राशन किट वितरित की गई। इस सेवा कार्य में भंवर जोशी, कैलाश जोशी, प्रदीप जोशी एवं महावीर जोशी ने सहयोग दिया। वहीं, सालासर बालाजी धाम में पुजारी रविशंकर प्रभु के सान्निध्य में श्री बालाजी महाराज को समर्पित छप्पन भोग का आयोजन किया गया। पूगल रोड स्थित गंगा जुबली पिंजरापोल में विलासनाथ महाराज, देवश्री चांडक, पंडित राजेन्द्र किराडू, श्रीभगवान अग्रवाल, रविन्द्र हर्ष, पृथ्वीसिंह पंवार, प्रेमलता चांडक एवं सलोनी चांडक ने सरजूदास महाराज का स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया। सेवा कार्यों की श्रृंखला में सुजानदेसर स्थित काली माता मंदिर के पीछे 35 पौधों का वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर मिलन गहलोत, नारायण गहलोत, ओमप्रकाश गहलोत सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *