Bikaner Bikaner District Rajasthan

पीबीएम अस्पताल की 10 सूत्रीय मांगों पर कांग्रेस निगरानी समिति ने की समीक्षा बैठक

पीबीएम अस्पताल की 10 सूत्रीय मांगों पर कांग्रेस निगरानी समिति ने की समीक्षा बैठक
बीकानेर। जिला कांग्रेस देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में जिला कांग्रेस द्वारा गठित निगरानी समिति ने पीबीएम अस्पताल की 10 सूत्रीय मांगों को लेकर अस्पताल अधीक्षक डॉ. बी.सी. घीया के साथ समीक्षा बैठक की। गौरतलब है कि पीबीएम सुधारो जनआंदोलन के तहत 30 जून को हुए प्रदर्शन के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई वार्ता में संयुक्त निगरानी समिति के गठन का निर्णय लिया गया था। उसी निर्णय के तहत आयोजित बैठक में अस्पताल की व्यवस्थाओं तथा विभिन्न जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। बिशनाराम सियाग ने कहा कि समिति का उद्देश्य पीबीएम अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना, मरीजों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा आमजन की समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित करना है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. बी.सी. घीया ने समिति को 10 सूत्रीय मांगों पर अब तक की गई कार्रवाई और प्रगति रिपोर्ट की जानकारी दी तथा शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने का भरोसा दिलाया। जिला संगठन महासचिव प्रहलादसिंह मार्शल ने बताया कि बैठक में जिला अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष सत्तू खां पड़िहार, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष भंवर कूकणा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा, निरमा मेघवाल, ओमप्रकाश मेघवाल, आनंदसिंह सोढ़ा, कमल गोयल सहित निगरानी समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *