Bikaner Bikaner District Rajasthan

10 जुलाई को मनाएगा जायेगा स्थापना दिवस

10 जुलाई को मनाएगा जायेगा स्थापना दिवस
बीकानेर। श्रीराम नाम के प्रचार-प्रसार एवं श्रद्धालुओं में आध्यात्मिक चेतना जागृत करने के उद्देश्य से संचालित श्रीरामशरण, बीकानेर अपना 11वां स्थापना दिवस 10 जुलाई को श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाएगा। इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। सोनू गोयल ने बताया कि सुंदरकांड का पाठ श्रद्धालुओं के जीवन में सुख, शांति, आत्मबल एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। उन्होंने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में भाग लेकर श्रीराम भक्ति का लाभ उठाने का आह्वान किया। समिति ने कहा कि स्थापना दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि श्रीराम भक्ति, सेवा, सत्संग एवं आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति समर्पण का प्रतीक है। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश भी दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *